Wednesday, 8 March 2017

* दर्द विदाई की *

Created by :- Teras Kaiwartya(Aansu)
Date :- 15/01/2017
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
दिल में छुपा रखना मेरी यादें, दिल में छुपा रखना।
मन से हटा रखना फरियादें, मन से हटा रखना।
जहाँ भी जाओ, हमें ना भुलाओ।
यही सोच जगा रखना।

ओझल हो रहें पलकों से, इतने पलों के नयनों से।
पीड़ा भरी इन फासलों से, छिपने लगे है आइनों से।
नजरें सदा तुम्हें ढूँढ़ती रहेगी। दिल में बसा रखना।

आँसू की धारा निकलने लगी, अपनों से अब बिछड़ने लगी।
शोर तुम्हारे सिमटने लगी, जोर से धड़कन धड़कने लगी।
आवाज कानों में गूँजती रहेगी। दिल में बिठा रखना।

दूआएँ हमारी है सभी को, ना लेना दिल में कमी को।
लक्ष्य में अविरल चलते रहें, रुकना नही आगे बढ़ते रहें।
गैर साबित ना ही करेंगें। दिल में लगा रखना।

दिल में छुपा रखना मेरी यादें। दिल में छुपा रखना।
मन से हटा रखना फरियादें। मन से हटा रखना ।
जहाँ भी जाओ, हमें ना भुलाओ।
यही सोच जगा रखना।

रचना :- तेरस कैवर्त्य (आँसू )
सोनाडुला, (बिलाईगढ़)
मोबाइल :- 9165720460

No comments:

Post a Comment