Sunday, 20 August 2017

* स्वच्छ भारत अभियान *

Created by - Teras Kaiwartya (Aansu)
Date : 12/12/2016
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
भारत के जन हित सजे , 
          सुख संगम बनाना है ।
गंगा यमुना जल की भाँति , 
          निर्मल धारा बहाना है ।
मेरा भारत स्वच्छ बनाना है ।
सारे जग से उँचा उठाना है ।

कसम है अपनी माता की ,
        दस पेड़ लगाओ भ्राता ।
जलन बुराई छोड़ हम सब ,
         कर लें जतन की नाता ।
जागरुकता की श्रम अर्पण से ।
मेरा भारत मस्त बनाना है ।
मेरा भारत स्वच्छ बनाना है ।
सारे जग से उँचा उठाना है ।

वृक्ष जड़ें धरा पर जकड़े ,
          होते नियंत्रण मृदा क्षरण ।
हरियाली छाती उपवन में ,
          करते हैं जो विश्व भरण ।
मुक्त हो जाये घिरे विपदा से ।
बूँद -बूँद जल बचाना है ।
मेरा भारत स्वच्छ बनाना है ।
यह फर्ज हमें निभाना है ।

कोख मे भी पलती बिटिया ,
          ये देख आश लगायें है ।
जीने की तमन्ना वतन में ,
          पर संकट से घबरायें है ।
हंसी से खिलती वह पढ़ेगी ।
शौचालय घर में बनाना है ।
मेरा भारत स्वच्छ बनाना है ।
सबको यह लक्ष्य अपनाना है ।

ना ढ़ेर करो कचरों का ,
          साफ रखें अपने आसपास ।
बनाकर गढ्ढे में ही डालें ,
          बनायें उन्नत जैविक खाद ।
उपाय ऐसे कर जीवन से ।
महामारी को भगाना है ।
मेरा भारत स्वच्छ बनाना है ।
सारे जग से उँचा उठाना है ।

इसी में जन्में हम सब प्राणी ,
          इस मिट्टी के सब खिलौने ।
इनको नही छेड़ो तोड़ो ,
          ना बने गमों के बिछौने ।
महके पुष्प सुखमय वादी ।
ऐसा गुलशन यहीं सजाना है ।
मेरा भारत स्वच्छ बनाना है ।
सारे जग से उँचा उठाना है ।

मेरा भारत स्वस्थ बनाना है ।
अंबर में तिरंगा फहराना है ।

    स्वरचित :- तेरस कैवर्त्य (आँसू )
       सोनाडुला , (बिलाईगढ़)
     जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
      मो. - 9165720460,
              7770989795




No comments:

Post a Comment