Tuesday, 12 September 2017

* क्या करें ? *

Created by :- Teras Kaiwartya (Aansu)
Date : 13/06/2017
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
किसको फरियाद करें हम दर्दे दिल की हाये!
अपना गम लेकर कहीं और ना जाया जाये ।

अक्सर प्यार का मारा जाम को दवा बनाते हैं।
किस तरह जख्मों पर मरहम लगाया जाये ।

उजड़ गया बसता हुआ प्यारा सा आशियाना ।
खटकती रहती हैं जिंदगी कैसी सँवारी जाये ।

झूठी कसमें वादा झूठा दिलासा ऐसा क्यों दिया ।
बस दुख ही और न कुछ ऐसी न प्रेम पाला जाये।

न करो किसी से सलूक ऐसी काँटें की चुभन ।
सफर में हमसफर बन हंसी लम्हें बिताया जाये।

तिल तिल घूँट घूँट कर तन तिनका ना बना।
अपने झरते आँसूओं को कैसे संभाला जाये।

अब दिल की धड़कन में तड़पना कैसे छोड़कर ।
उमंग भरी नया दौर नया मोड़ कैसे लाया जाये ।

  स्वरचित :- तेरस कैवर्त्य (आँसू )
      सोनाडुला , (बिलाईगढ़)
  जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
     मो.- 9165720460






No comments:

Post a Comment