Thursday, 21 March 2019

शहीद जवान

मेरे वतन की सेना को, आंखें यू दिखाना नही।
निकाल देंगे आंखें तेरे, अब हाथ मिलाना नही।

अरे नापाक हैवान, छल से पीछे छुरा घोपते हो।
सामना कर ताकत है तो, क्यों झूठी पापड़ बेलते हो।

हमने चालीस वीर गंवाए, बदले तेरे हजार मारेंगे।
जीत सदा है भारत की, हिम्मत फिर नहीं हारेंगे।

बेहया क्रूर दुर्जन हत्यारे, अपने बाप को धमकाते हो।
हमने तुझे जनम दिया, गीदड़ सी रौब जमाते हो।

बहुत सहा है हमने, हद कर दी आतंक गद्दारों।
बूंद बूंद खून का हिसाब होगा, खाक होगें मक्कारों।

मां मेरी अब विकराल, काली चंडी रूप दिखाएगी।
असुरो का गला काट, बदले की प्यास बुझाएगी।

देश खातिर परिवार छोड़े, फर्ज पर हुए बलिदान।
अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, मेरे शहीद वीर जवान।

तेरस कैवर्त्य (आंसू) शिक्षक
सोनाडूला, जिला - बलोदाबाजार (छ ग)

No comments:

Post a Comment