Friday, 22 March 2019

प्रहरी


ढ़ाल बन लडे़ सीमा में , शत्रु से लोहा लेना है।
प्रहरी बैर की नींद उड़ाते, जो मेरे वीर सेना है।

घूस जाओ उनके जमी , चीर उनके सीने को।
राख करो ऐसे मुल्क को , निडर सीख जीने को।

रहम नहीं करना भारत , कटोरे वाले उस पाक को।
तिरंगा लहरा उनके वादी , नाज करो हिन्दुस्तान को।

सबक सीखा कर अभिनंदन , आतंकी पनाह देते है।
सदा झूठ छल कर कायर , सदियों से गुनाह करते है।

ऐसे जुल्म सितम हिंसक को , जड़ धड़ से पतन करो।
सारे जहां से अच्छा भारत , देश वीरता को नमन करो।

रचनाकार - तेरस कैवर्त्य (ऑसू)
शिक्षक, सोनाडुला (बिलाईगढ़)
जिला - बलौदाबाजार (छ.ग.)



No comments:

Post a Comment