Sunday, 2 September 2018

** प्यारी बहना **

Created by :- Teras Kaiwartya (Aansu)
Date - 19/01/2000 (Lovely Sister) रक्षाबंधन पर्व पर विशेष
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आओ मेरी प्यारी बहना।
कदम चुमे राखी की बंधना।

यादें तेरी बचपन की,
हमको कितना रुलायेंगी।
रुक जायेंगी दिल की,
धड़कन जब तु डोली से जायेगी।

रीति है दुनिया की प्यारी  ओ बहना।
रोना  नही  यूं ही हंसना बहना।
जाओ मेरी  प्यारी  बहना।
भइया को याद तुम करना।

खाली पड़ी माँ की आँचल,
छूटा है भइया का प्यार।
दूर खड़ी तेरी संग सहेली,
छोड़ दी बाबूल का द्वार।
स्वर्ग है तेरी  ससुराल ओ बहना।
सुख दुख सहते रहना बहना।
आओ मेरी प्यारी बहना।
राखी में भइया की अंगना।

ये घर छूटा शादी से तेरी,
पराये की तुम अरमान हो,
आयेगी मेरी इस दहलीज,
बनके तुम जब मेहमान हो।
हर खुशी तेरी शौहर है बहना।
यहीं पर जीना मरना बहना।
जाओ मेरी प्यारी बहना।
मइंया को याद तुम करना।


रचना :- तेरस कैवर्त्य (आँसू )
  सोनाडुला, (बिलाईगढ़)
जिला - बलौदाबाजार (छ.ग.)
मो. - 9165720460
email - aansukai4545@gmail.com






No comments:

Post a Comment