Created by - Teras Kaiwartya (Aansu)
Date - 03/11/2013
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
कल को आज से, आज को अभी से,
काम कर अपना , भविष्य बनाने को।
क्योंकि पल बीत जाती है,
ना करो कुछ बहाने को।
कर्म प्रधान है मान ले बन्दे ,
करते जाओ सब लम्बे-लम्बे।
फल की चिन्ता ना तु करना ,
संकट से फिर ना तु डरना ।
खोना पड़ता है , रोना पड़ता है।
जीवन में कुछ पाने को ,
क्योंकि पल बीत जाती है ,
ना करो कुछ बहाने को।
हिम्मत से खरे उतरना ,
वादे से फिर नही मुकरना।
जाना है तुम्हें उस मंजिल पर ,
साँस लगा दें बस काबिल पर।
दम हैं तुझमे , कम ना किसी से।
कर दो नाम जमाने को ,
क्योंकि पल बीत जाती है ,
ना करो कुछ बहाने को।
तेरस कैवर्त्य (आँसू )
सोनाडुला (बिलाईगढ़)
मो. - 9165720460
No comments:
Post a Comment